नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भारत में अधिक जीवंत विकेट बनाने की वकालत की ताकि उससे गेंदबाजों को भी मदद मिल सके क्योंकि भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड जैसे देशों में तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिचों पर जूझ रहे हैं। भारतीय बल्लेबाजों को उछाल और गति का सामना करने में काफी परेशानी हुई और बेलफास्ट में कम रैंकिंग वाली आयरलैंड से 0-2 से हारने के बाद उसे इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय बल्लेबाजों ने IPL में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन ब्रिटेन दौरे में वह परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में नाकाम रहे। पुजारा ने कहा, ‘IPL में भी कोई ऐसा मैच नहीं चाहता जहां टीम आसानी से 260 रन का लक्ष्य हासिल कर ले। इसमें भी गेंदबाजों के लिए कुछ होना चाहिए।’
उन्होंने कहा, ‘T-20 क्रिकेट में पहले ही गलतियों के लिए गुंजाइश बहुत कम होती है विशेषकर तब जबकि पिच सपाट हों और बाउंड्री छोटी हो। इसीलिए यह महत्वपूर्ण है कि पिचें ऐसी होनी चाहिए जो गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद प्रदान करें।’ पुजारा ने कहा, ‘इंग्लैंड दौरे में हमें भारतीय बल्लेबाजों से पर्याप्त शॉट देखने को नहीं मिले। मुझे लगता है कि इसका मुख्य कारण इन परिस्थितियों में खेलने के अनुभव की कमी थी।’