File Photo  
क्रिकेट

हमारी कमजोरियां सही समय पर उजागर हुईं : हरमनप्रीत

भारतीय महिला टीम को अक्टूबर 2024 में हुए T-20 विश्व कप में ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद पहली बार किसी T-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को तीसरा मैच 9 क्रिकेट से जीतकर पांच मैच की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली।

जोहानिसबर्ग : भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना ​​है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी टीम ने सही समय पर खराब प्रदर्शन किया क्योंकि इससे टीम प्रबंधन को कमजोरियों को दूर करने और जून में होने वाले T-20 विश्व कप में ‘मजबूत वापसी’ करने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है। भारतीय महिला टीम को अक्टूबर 2024 में हुए T-20 विश्व कप में ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद पहली बार किसी T-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को तीसरा मैच 9 क्रिकेट से जीतकर पांच मैच की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली।

पिछले T-20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया तथा वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीजें जीती। हरमनप्रीत ने तीसरे मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘पिछले T-20 विश्व कप के बाद हमने अधिकतर T-20 सीरीज जीती हैं। यह एकमात्र ऐसी सीरीज है जिसमें हम पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह टीम के लिए अच्छा है कि हम जो भी गलतियां कर रहे हैं वह अभी कर रहे हैं, न कि विश्व कप में। यह सही समय है जब हम अपनी गलतियों से सीख सकते हैं और मजबूती से वापसी कर सकते हैं।’ हरमनप्रीत ने कहा, ‘कप्तान होने के कारण मैं हर बात को सकारात्मक रूप से लेती हूं। ’

हमें अभी दो मैच खेलने हैं और हम उनमें अच्छा प्रदर्शन करके वापसी कर सकते हैं।’ इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले T-20 विश्व कप में दो महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में भारत का यह प्रदर्शन चिंता का विषय है। विशेषकर उसकी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही है। दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों में 21 विकेट लिए हैं, जबकि भारत केवल सात विकेट ही ले पाया है। तीसरे T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा था। दक्षिण अफ्रीका ने इसे 16.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। हरमनप्रीत ने कहा, ‘हमारा स्कोर अच्छा था लेकिन हम दुर्भाग्य से पावरप्ले में विकेट नहीं ले पाए। आप कोई भी मैच खेल रहे हों पावरप्ले में विकेट लेने से हमेशा मदद मिलती है। हम ऐसा नहीं कर पाए, जिसका हमें बहुत खामियाजा भुगतना पड़ा।

SCROLL FOR NEXT