फाइल फोटो 
क्रिकेट

हमारी गेंदबाजी निखर रही है : पंत

पंत ने लखनऊ टीम के चेन्नई में लगाये गए शिविर और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच अरुण के जुड़ने से टीम के युवा तेज गेंदबाजों को मिल रही मदद के बारे में बताया

लखनऊ : IPL के पिछले सत्र में गेंदबाजी लखनऊ सुपर किंग्स की कमजोर कड़ी थी लेकिन कप्तान ऋषभ पंत का कहना है कि सहयोगी स्टाफ में भरत अरुण के आने से इस विभाग में टीम को मजबूत करने में काफी मदद मिल रही है। पंत ने लखनऊ टीम के चेन्नई में लगाये गए शिविर और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच अरुण के जुड़ने से टीम के युवा तेज गेंदबाजों को मिल रही मदद के बारे में बताया। पंत ने कहा, ‘तेज गेंदबाजों के साथ शिविर बेहतरीन रहा। भरत अरुण सर के आने से काफी मदद मिल रही है।

हमने इस पर काफी बात की है कि मैं गेंदबाजों से क्या चाहता हूं और वह इसमें क्या मदद कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा,‘वह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी कोचों में से एक हैं और उनके साथ काम करने के अनुभव के कारण मुझे पूरा भरोसा है। वह अपने साथ अपार अनुभव लाये हैं। गेंदबाजों को उन पर भरोसा है और वे उनसे बात करते हैं। आपको एक गेंदबाजी कोच से यही चाहिये होता है।’ पंत ने कहा, ‘पिछले सत्र का प्रदर्शन देखें तो हमें गेंदबाजी में सुधार की जरूरत थी।

इसमें अरुण सर हमारी मदद कर सकते हैं और मुझे खुशी है कि वह टीम के साथ हैं।’ ड्रेसिंग रूम में सबसे मजाकिया इंसान पंत ने कहा कि इससे तनाव के पलों में माहौल हल्का करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा,‘मुझे लगता है कि हंसी मजाक सबको पसंद है क्योंकि माहौल वैसे ही इतना तनावपूर्ण है। हर कोई एक दूसरे के साथ का आनंद लेना चाहता है। बहुत सारा तनाव लेकर मजा नहीं आता और आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाते।’

SCROLL FOR NEXT