फाइल फोटो 
क्रिकेट

एक तरफ LSG की जीत, दूसरी तरफ पंत पर लाखों का जुर्माना

लखनऊ ने शुक्रवार को यहां खेले गए इस मैच में चेन्नई को सात विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका दिया था।

Deepak Ram

लखनऊ : लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ IPL मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ ने शुक्रवार को यहां खेले गए इस मैच में चेन्नई को सात विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका दिया था।

IPL की मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘IPL की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का यह पहला अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’ लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

SCROLL FOR NEXT