फाइल फोटो 
क्रिकेट

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स की कमान अब रियान पराग को

संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद कप्तानी में बदलाव किया गया है।

Deepak Ram

नयी दिल्ली : असम के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया। संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद कप्तानी में बदलाव किया गया है।

रियान IPL 2019 से राजस्थान रॉयल्स के साथ हैं। इस तरह वह लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तानों में से एक बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स द्वारा जारी एक बयान में रियान ने कहा, ‘राजस्थान रॉयल्स पहले दिन से ही IPL में मेरा घर रहा है। इस फ्रेंचाइजी ने मेरा समर्थन किया है, मुझे हर सत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

अब इस टीम की अगुवाई करना बहुत खास है। यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे मैं निभाना पसंद करूंगा। अपने कोच और नेतृत्व ग्रुप के साथ मिलकर दर्शकों को गर्व महसूस कराने के लिए उत्साहित हूं।’

SCROLL FOR NEXT