क्रिकेट

IPL Auction 2024: ऑक्शन की तैयारी पूरी, 77 खिलाड़ियों पर खर्च होंगे 263 करोड़ रुपये

Web7

नई दिल्ली: IPL 2024 के ऑक्शन में बस कुछ ही घंटे बचे है। दुबई में IPL 2024 के लिए मंगलवार (19 दिसंबर) को खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। यह पहला मौका है जब ऑक्शन आयोजन विदेश में हो रहा है। ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों का नाम शॉटलिस्ट किया गया है लेकिन, इनमें से सिर्फ 77 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकेंगे। इन 77 खिलाड़ियों पर टीमें करोड़ों रुपए खर्च करेगी।

ऑक्शन में 262 करोड़ से ज्यादा किए जाएंगे खर्च

ऑक्शन से पहले टीमों ने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी की थी। जिसमें कई बड़े नामों को रिलीज किया गया था। ऐसे में इन खिलाड़ी के नाम भी ऑक्शन में दिखेंगे। इस बार के ऑक्शन में कुल 262.95 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये सभी टीमों का टोटल बजट है। इन पैसों से टीमें 77 खिलाड़ियों को खरीद सकेंगी। जिसमें से अधिकतम 30 विदेशी खिलाड़ी ही हो सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में 31.4 करोड़ रुपए हैं। चेन्नई के पास 6 खिलाड़ियों का स्लॉट उपलब्ध है। दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 28.95 करोड़ रुपए हैं। दिल्ली 9 खिलाड़ी को खरीद सकती है। वहीं, गुजरात टाइटंस के पास सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ रुपए हैं। उसे 8 खिलाड़ी खरीदने हैं। कोलकाता के पास 32.7 करोड़ रुपए हैं। उसे 12 खिलाड़ी खरीदने हैं।

फ्री में देख सकेंगे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

आईपीएल 2024 के ऑक्शन को फैंस ऑनलाइन फ्री में भी देख सकेंगे। इसका लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर दिखाया जाएगा। इसके साथ ही टीवी के दर्शक स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। वहीं, ऑक्शन का आयोजन दोपहर 1 बजे से होगा।

SCROLL FOR NEXT