फाइल फोटो 
क्रिकेट

शीर्ष दो में जगह बनाने उतरेगा गुजरात

लीग चरण में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के दो अवसर मिलते हैं। गुजरात टाइटंस अभी 16 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (18 अंक) पहले स्थान पर है।

अहमदाबाद : प्लेऑफ में पहले ही अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखकर शीर्ष दो में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। लीग चरण में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के दो अवसर मिलते हैं। गुजरात टाइटंस अभी 16 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (18 अंक) पहले स्थान पर है।

इन दोनों के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद (16 अंक) भी शीर्ष दो में जगह बनाने की दौड़ में है। इन तीनों टीम ने पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अगर गुजरात टाइटंस CSK के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करता है तो वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के (+1.065) नेट रन रेट से भी आगे निकल सकता है। अगर सनराइजर्स अपने आखिरी लीग मैच में RCB को हरा देता है तो पहले दो स्थान के लिए फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। अभी गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट (+0.400) है जो सनराइजर्स (+0.350) से बेहतर है।

पिछले मैच में सनराइजर्स के हाथों हार के कारण CSK की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। ऐसे में पांच बार की पूर्व चैंपियन CSK सत्र के अपने संभावित अंतिम मैच में प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करेगी। रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है और प्लेऑफ में अंतिम स्थान के लिए दावेदारी में बने रहने के लिए उसे गुजरात के खिलाफ जीत के साथ अन्य मैचों के परिणाम भी अपने अनुकूल रहने के लिए प्रार्थना करनी होगी।

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर होने वाले इस मुकाबले से पहले टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और उनके सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं। CSK के गेंदबाजों के लिए उन पर अंकुश लगाना बड़ी चुनौती होगी। बीच के ओवरों में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकता है जिसमें गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान CSK की मजबूत बल्लेबाजी पंक्ति की परीक्षा लेंगे। गिल, जोस बटलर और सुदर्शन गुजरात की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करते रहेंगे।

गुजरात के मध्य क्रम में हालांकि निरंतरता का अभाव है और ऐसे में चेन्नई के बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन उन पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। दोनों टीम का एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड अभी 4-4 से बराबर है। हालांकि गुजरात ने इस सत्र के शुरू में चेपॉक में चेन्नई को आठ विकेट से हराया था। पिछले मुकाबले में कैगिसो रबाडा ने तीन विकेट लेकर CSK के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया था। CSK के लिए यह बेहद जरूरी है कि गायकवाड़ और संजू सैमसन उनके शुरुआती स्पेल में टिके रहें।

SCROLL FOR NEXT