क्रिकेट

द्रविड़ और सहवाग अंडर-19 टीम में शामिल

राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों अन्वय व आर्यवीर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में जगह, अलग-अलग कप्तानों के साथ दो प्रारूपों की टीम घोषित

Deepak Ram

नयी दिल्ली : दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों क्रमश: अन्वय और आर्यवीर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 सितंबर से होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। BCCI की चयन समिति ने तीन वनडे और दो बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए अलग-अलग टीम का चयन किया है।

लक्ष्य रायचंदानी वनडे टीम की कप्तानी करेंगे जबकि यशवर्धन सिंह चौहान को लंबे प्रारूप के मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया गया है। अन्वय और आर्यवीर दोनों को केवल वनडे टीम में जगह मिली है। दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे 18 वर्षीय आर्यवीर को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं भारत के पूर्व कप्तान और कोच द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने वनडे टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है।

वह पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर गई अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। सत्रह वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय ने उस दौरे पर खेले गए दो युवा वनडे मैच में 14 और 87 रन बनाए थे। तीनों एकदिवसीय और पहला बहुदिवसीय मैच राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा बहुदिवसीय मुकाबला अहमदाबाद में होगा।

SCROLL FOR NEXT