बिजनेस

भारत कब तक बन जाएगा उच्च आय वाला देश

2047 तक उच्च आय वाला देश बनेगा भारत

नयी दिल्लीः  भारत 2047 तक उच्च आय वाला देश बन जाएगा, जिसका अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 23,000 अरब डॉलर से 35,000 अरब डॉलर के बीच होगा। भारत को उच्च आय वाला देश बनाने में सेवा क्षेत्र की प्रमुख भूमिका होगी। बेन एंड कंपनी और नैसकॉम की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2047 तक सेवा क्षेत्र का भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 60 प्रतिशत योगदान होगा। वहीं विनिर्माण क्षेत्र का योगदान 32 प्रतिशत होगा। ये दोनों ही आर्थिक वृद्धि के महत्वपूर्ण चालक बन जाएंगे।

कार्यबल में शामिल होंगे 20 करोड़ लोगः रिपोर्ट कहती है, आने वाले दशकों में लगभग 20 करोड़ व्यक्तियों के कार्यबल में शामिल होने की उम्मीद है। यह भारत के पास उच्च-मूल्य वाली नौकरियों के सृजन को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण आर्थिक क्षमता को खोलने का एक अनूठा अवसर है।इस परिवर्तन को सक्षम करने में एक क्षेत्रीय प्रौद्योगिकी खाका महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भारत के कुल ऊर्जा उत्पादन में नवीकरणीय ऊर्जा का हिस्सा 2023 के 24 प्रतिशत से बढ़कर 2047 तक लगभग 70 प्रतिशत हो सकता है।

वाहन कलपुर्जा निर्यात क्षेत्रः वाहन कलपुर्जा निर्यात क्षेत्र के 200-250 अरब डॉलर (2047) तक पहुंचने का अनुमान है, जो आईसीई बाजार में हिस्सेदारी और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की ओर दीर्घकालिक बदलाव से प्रेरित है। अध्ययन में कहा गया है कि 2030 तक लगभग पांच करोड़ व्यक्तियों की कार्यबल की कमी विभिन्न क्षेत्रों में उन्नत ‘एसटीईएम’ शिक्षा और केंद्रित कौशल विकास कार्यक्रमों की जरूरत को दर्शाती है।

SCROLL FOR NEXT