बिजनेस

वेकफिट का 1,289 करोड़ रुपये का IPO 8 दिसंबर से, मूल्य दायरा 185-195 रुपये तय

बेंगलुरु की वेकफिट इनोवेशंस 15 दिसंबर को शेयर बाजार में करेगी एंट्री, एंकर निवेशकों के लिए बोली 5 दिसंबर से

Badrinath Shaw

नई दिल्ली: घरेलू सामान एवं फर्नीचर बनाने वाली कंपनी वेकफिट इनोवेशंस ने अपने 1,289 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए 185-195 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। बेंगलुरु स्थित कंपनी का IPO आठ दिसंबर को खुलेगा और 10 दिसंबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक पांच दिसंबर को बोली लगा पाएंगे।

IPO 377.18 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और करीब 912 करोड़ रुपये मूल्य के 4,67,54,405 शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। इससे कुल मिलाकर इसका आकार 1,289 करोड़ रुपये बैठता है। कंपनी के शेयर 15 दिसंबर को बाजार में सूचीबद्ध होंगे।

SCROLL FOR NEXT