अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 
बिजनेस

तेल की कीमतों में कमी लाने को ट्रंप ने 100 साल पुराने नियमों से दी छूट

1920 में बना यह कानून अमेरिकी जहाज निर्माण क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया था

वाशिंगटन : कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 100 साल पुराने 'जोन्स अधिनियम' के नियमों से 60 दिन की छूट देने की घोषणा की है।

कानूनी अनिवार्यता नहीं रहेगी : अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय व्हाइट हाउस के अनुसार, इस छूट के बाद अब अमेरिकी बंदरगाहों के बीच माल की ढुलाई के लिए केवल 'अमेरिकी ध्वज वाले जहाजों' के उपयोग की कानूनी अनिवार्यता नहीं रहेगी।

कीमतों में बढ़ोतरी का एक मुख्य कारण : वर्ष 1920 में बना यह कानून अमेरिकी जहाज निर्माण क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया था, लेकिन अक्सर इसे ईंधन और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का एक मुख्य कारण माना जाता है।यह फैसला अमेरिका और इजराइल के ईरान के साथ जारी अनिश्चित युद्ध के बीच तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के भारी दबाव को दर्शाता है।

आसमान छू रहे कच्चे तेल के दाम : ईरान द्वारा सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 'होर्मुज जलडमरूमध्य' मार्ग को बाधित किए जाने के बाद से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। दुनिया की कुल तेल आपूर्ति का पांचवां हिस्सा इसी संकरे समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है।

SCROLL FOR NEXT