नई दिल्ली – भारतीय मार्केट में दोपहिया वाहनों का एक अलग ही क्रेज है। कुछ सालों से इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प राज कर रही है। कई कंपनियां महीने दर महीने बेहतरीन सेल्स रिकॉर्ड हासिल कर रही हैं। बिक्री के मामले में हीरो, टीवीएस, होंडा, बजाज और सुजुकी ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।
ब्रिकी के मामले में यह कंपनियां टॉप पर
ग्राहकों की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प है। कंपनी ने पिछले महिने अच्छी ब्रिकी की है। दिसंबर 2024 में कंपनी को कुल 3 लाख 24 हजार 726 नए ग्राहक मिले थे। वर्ष 2023 के दिसंबर महीने की ब्रिकी के मुकाबले यह 17 फीसदी कम है। दिसंबर 2023 में कंपनी ने कुल 3 लाख 93 हजार 952 यूनिट्स बेचे थे। ब्रिकी के मामले में दूसरे नंबर पर टीवीएस है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 3 लाख 12 हजार यूनिट सेल किए थे। यह आकंड़ा साल 2023 के दिसंबर में बिकी 2 लाख 90 हजार यूनिट से 7.56 फीसदी ज्यादा है। इसके बाद तीसरे स्थान पर होंडा को जगह मिली है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में कुल 3 लाख 8 हजार 83 नए ग्राहक बनाए हैं। यह दिसंबर 2023 से कम है क्योंकि उस साल कंपनी ने कुल 3 लाख 17 हजार यूनिट बेचे थे। इसको देखते हुए होंडा की सेल में 2.85 फीसदी कमी आई है।
बजाज और सुजुकी को मिला चौथ और पांचवा स्थान
बजाज इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 2 लाख 72 हजार 173 युनिट सेल की है। यह साल 2023 के दिसंबर महीने में बिकी 2 लाख 83 हजार युनिट के मुकाबले कम है। कंपनी ने पिछले महीने 3.83 फीसदी गिरावट दर्ज की है। इसके साथ ही पांचवें नंबर पर सुजुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में कुल 96 हजार 804 युनिट सेल किये। यह दिसंबर 2023 महीने में बिकी 79 हजार 483 युनिट के मुकाबले ज्यादा है।