रुपये 
बिजनेस

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये में रही मजबूती

कच्चे तेल के सस्ते होने, डॉलर इंडेक्स में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों की मजबूती से रुपये को सहारा, चार सत्रों में 140 पैसे की बढ़त के बाद 94.50 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 94.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी डॉलर में गिरावट से घरेलू मुद्रा को बल मिला। अमेरिका-ईरान शांति समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने की संभावना के बीच ब्रेंट कच्चा तेल 79 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी कारोबारी धारणा को बल दिया। रुपया मंगलवार को दो पैसे कमजोर होकर 94.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपया पिछले चार कारोबारी सत्रों में कुल 140 पैसे मजबूत हुआ है।

क्या कहते हैं विश्लेषक : मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, वैश्विक बाजारों में सकारात्मक धारणा और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये के सकारात्मक दायरे में बने रहने की उम्मीद है। अमेरिकी डॉलर में गिरावट और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी भी इसे समर्थन दे सकती है। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले से पहले सतर्क रुख अपना सकते हैं। फेड के ब्याज दरों को यथावत रखने के आसार हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 94.10 से 94.85 के दायरे में रहने का अनुमान है।

डॉलर सूचकांक : दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.57 पर रहा।

ब्रेंट क्रूड : अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

SCROLL FOR NEXT