BSE इंटरनेट
बिजनेस

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से आठ का मार्केट कैप बढ़ा

सेंसेक्स की दिग्गज कंपनियों में 1.90 लाख करोड़ रुपये की बढ़त, रिलायंस शीर्ष पर कायम, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, एसबीआई और भारती एयरटेल ने बढ़ाया मार्केट कैप

मुंबई : सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1.90 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहीं। वहीं टीसीएस और एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

क्या रही स्थिति : आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 56,223 करोड़ रुपये बढ़कर 9,61,297.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 38,571.11 करोड़ रुपये बढ़कर 11,89,314.42 करोड़ रुपये हो गया, जबकि भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 36,137.87 करोड़ रुपये बढ़कर 9,38,661.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 18,366.57 करोड़ रुपये बढ़कर 5,71,947.54 करोड़ रुपये रही। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 14,380.14 करोड़ रुपये बढ़कर 11,10,530.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण 13,241.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,197.83 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 10,984.34 करोड़ रुपये बढ़कर 5,09,285.65 करोड़ रुपये रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण भी 2,097.54 करोड़ रुपये बढ़कर 17,49,418.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनियां जिनका घटा : इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 13,296.47 करोड़ रुपये घटकर 7,82,049.62 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एलआईसी का मूल्यांकन 822.25 करोड़ रुपये घटकर 5,05,051.07 करोड़ रुपये पर आ गया।

SCROLL FOR NEXT