टाटा मोटर्स ने कमाया मुनाफा 
बिजनेस

टाटा मोटर्स ने कमाया 1,254 करोड़ रुपये का मुनाफा

Rajesh Nain

मुंबई : टाटा मोटर्स लि. का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने से कंपनी को लाभ हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़कर 25,338 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में 18,585 करोड़ रुपये था। कंपनी (पूर्व में टीएमएल कमर्शियल व्हीकल्स लि.) ने वित्तवर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 867 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गिरिश वाघ ने कहा, “वित्तवर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही लगातार और लाभदायक वृद्धि की हमारी यात्रा में एक और मजबूत तिमाही रही। थोक बिक्री की मात्रा में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सभी प्रमुख खंडों में व्यापक वृद्धि देखने को मिली, जो बाजार में मजबूत मांग और बेहतर कार्यान्वयन को दर्शाती है।” तिमाही के दौरान कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 1.35 लाख इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 94,681 इकाई थी। घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 30.9 प्रतिशत बढ़कर 1.14 लाख इकाई रही।

SCROLL FOR NEXT