बिकवाली से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा 
बिजनेस

वायदा कारोबार में चांदी टूटकर 1.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर

विश्लेषकों ने कहा कि मुख्य रूप से कारोबारियों की बिकवाली से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा

Rajesh Nain

नयी दिल्ली :

कारोबारियों के सौदे घटाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 7,243 रुपये टूटकर 1,50,239 रुपये प्रति किलोग्राम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 7,243 रुपये यानी 4.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,239 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 14,986 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि मुख्य रूप से कारोबारियों की बिकवाली से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 5.83 प्रतिशत टूटकर 41.77 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रही।
SCROLL FOR NEXT