रुपया 
बिजनेस

रुपया एक महीने में दूसरी बार 94 के स्तर से नीचे आया

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से घरेलू मुद्रा दबाव में

मुंबई : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में लगातार चौथे दिन गिरावट आई और यह 23 पैसे टूटकर 94.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया एक महीने में दूसरी बार 94 के स्तर से नीचे आया। पश्चिम एशिया में शांति वार्ता में कोई प्रगति न होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से घरेलू मुद्रा दबाव में है। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा की वैश्विक मांग में वृद्धि के बीच विदेशी पूंजी की निकासी के कारण भी रुपये पर दबाव बना रहा। पिछले एक सप्ताह में रुपया एक प्रतिशत से अधिक टूटा है।

क्या रही स्थिति : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.03 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 94.17 के निचले स्तर तक पहुंचा। बाद में दिन के उच्च स्तर 93.98 को छूने के बाद यह 94.01 पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 23 पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को 34 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.78 पर बंद हुआ था। पिछले चार सत्र में घरेलू मुद्रा 17 अप्रैल को 92.91 के बंद भाव के मुकाबले 120 पैसे यानी लगभग 1.3 प्रतिशत टूटी है। पश्चिम एशिया में 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बीच घरेलू मुद्रा 23 मार्च को पहली बार 94 डॉलर प्रति डॉलर के स्तर से नीचे पहुंची थी। रुपया 30 मार्च को कारोबार के दौरान अपने अब तक के सबसे निचले 95.22 तक लुढ़क गया था। 28 फरवरी को शुरू हुए पश्चिम एशिया युद्ध के कारण पैदा हुई चुनौतियों का सामना करते हुए, घरेलू मुद्रा ने 23 मार्च को पहली बार 94-प्रति डॉलर के अहम स्तर को तोड़ दिया, और 30 मार्च को अपने अब तक के दिन के कारोबार के सबसे निचले स्तर 95.22 पर पहुंच गई। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उठाए गए कई कदमों के बाद से रुपये में सुधार हुआ है।

क्या कहते हैं विश्लेषक : मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता के कारण वैश्विक बाजार की धारणा प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि डॉलर के रुपये का हाजिर भाव 93.80 से 94.50 रुपये के बीच रह सकता है। पिछले चार सत्रों में, घरेलू मुद्रा 17 अप्रैल को दर्ज किए गए 92.91 के बंद स्तर से 120 पैसे यानी लगभग 1.3 प्रतिशत टूटी है।

डॉलर सूचकांक : इस बीच, विश्व की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 98.53 पर रहा।

ब्रेंट क्रूड : अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.88 प्रतिशत चढ़कर 103.83 डॉलर प्रति बैरल रहा।

SCROLL FOR NEXT