इरा बिंद्रा  
बिजनेस

रिलायंस की इरा बिंद्रा दुनिया के शीर्ष 40 एचआर प्रमुखों में 19वें स्थान पर

वह पिछले साल के 28वें स्थान से नौ पायदान ऊपर आई हैं

Rajesh Nain

नयी दिल्ली :

रिलायंस इंडस्ट्रीज की अध्यक्ष (मानव संसाधन एवं प्रतिभा) इरा बिंद्रा को दुनिया के 40 शीर्ष मानव संसाधन (एचआर) प्रमुखों की सूची में 19वां स्थान मिला है। वह पिछले साल के 28वें स्थान से नौ पायदान ऊपर आई हैं। एक बयान के मुताबिक, वैश्विक नेतृत्व सलाहकार फर्म एन2ग्रोथ की ओर से जारी ‘लीडर्स40 टॉप सीएचआरओ’ की सूची में रिलायंस लगातार दूसरे साल जगह पाने वाला एकमात्र भारतीय औद्योगिक समूह है। बिंद्रा को मानव संसाधन क्षेत्र में 25 साल से अधिक का अनुभव है। रिलायंस इंडस्ट्रीज से पहले वह अमेरिकी कंपनियों मेडट्रॉनिक और जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) में वरिष्ठ मानव संसाधन पदों पर काम कर चुकी हैं। इस साल की सूची में जेपी मॉर्गनचेज की रॉबिन लियोपोल्ड पहले और कैटरपिलर की क्रिस्टी पाम्बियांची दूसरे स्थान पर हैं। यह सूची संगठनों के प्रदर्शन, कार्यबल में बदलाव और कार्यस्थल की संस्कृति में योगदान के आधार पर मानव संसाधन प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों को मान्यता देती है।
SCROLL FOR NEXT