रुपये 
बिजनेस

टॉप 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप दो लाख करोड़ रुपये घटा

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही

Dhriendra Pandey

नयी दिल्ली : शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच देश की शीर्ष-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के कुल मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) में पिछले सप्ताह दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही, इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

क्या रही स्थिति : आंकड़ों के अनुसार शीर्ष-10 कंपनियों में से सात का कुल बाजार पूंजीकरण 2,05,343.06 करोड़ रुपये घट गया। टीसीएस का बाजार मूल्य 66,699.44 करोड़ रुपये घटकर 8,67,364.12 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 50,670.34 करोड़ रुपये घटकर 17,96,647.50 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 23,090.05 करोड़ रुपये घटकर 12,08,225.48 करोड़ रुपये रह गया, जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 19,670.75 करोड़ रुपये घटकर 5,13,020.56 करोड़ रुपये रह गया।

इनका बढ़ा : हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 20,652.91 करोड़ रुपये बढ़कर 5,47,219.80 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 19,522.76 करोड़ रुपये बढ़कर 10,16,752.53 करोड़ रुपये हो गया।

SCROLL FOR NEXT