बिजनेस

टॉप 10 में से आठ कंपनियों का मार्केट कैप 88,085.89 करोड़ रुपये बढ़ा

एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और एसबीआई के मार्केट कैप में बढ़ोतरी

मुंबईः बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के मार्केट कैप में सामूहिक रूप से 88,085.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस का मार्केट कैप घट गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

क्या रही स्थितिः एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 44,933.62 करोड़ रुपये बढ़कर 13,99,208.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 16,599.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,88,623.68 करोड़ रुपये हो गया। टीसीएस का मार्केट कैप 9,063.31 करोड़ रुपये बढ़कर 13,04,121.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का 5,140.15 करोड़ रुपये बढ़कर 9,52,768.61 करोड़ रुपये रहा।

आईटीसी के मार्केट कैप में 5,032.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,12,828.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का 2,796.01 करोड़ रुपये बढ़कर 5,30,854.90 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का 2,651.48 करोड़ रुपये बढ़कर 9,87,005.92 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस का 1,868.94 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 5,54,715.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इनका घटाः इस रुख के उलट इन्फोसिस का मार्केट कैप 9,135.89 करोड़ रुपये घटकर 6,52,228.49 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,962.2 करोड़ रुपये घटकर 17,25,377.54 करोड़ रुपये रह गया।

SCROLL FOR NEXT