BSE इंटरनेट
बिजनेस

टॉप 10 में आठ कंपनियों का मार्केट कैप 1.87 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

भारती एयरटेल सबसे अधिक लाभ में रही

Dhriendra Pandey

मुंबई : पिछले सप्ताह शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 1,87,497.45 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें भारती एयरटेल सबसे अधिक लाभ में रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही, जिसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस और एलआईसी का स्थान रहा।

कंपनियां जिनका बढ़ा : शीर्ष 10 कंपनियों में भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक 58,831.52 करोड़ रुपये बढ़कर 11,25,125.21 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 27,608.62 करोड़ रुपये बढ़कर 5,32,691.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने बाजार मूल्यांकन में 20,731.64 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका कुल मूल्यांकन 9,34,063.56 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,231.05 करोड़ रुपये बढ़कर 18,47,317.84 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मूल्यांकन 18,577.91 करोड़ रुपये बढ़कर 5,63,314.50 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनियां जिनका घटा : एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,163.04 करोड़ रुपये घटकर 12,31,315.53 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस के मूल्यांकन में भी 9,769.3 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 5,65,437.17 करोड़ रुपये पर आ गया।

SCROLL FOR NEXT