हुंदै की बिक्री अक्टूबर में 17.7% बढ़ी 
बिजनेस

हुंदै की बिक्री अक्टूबर में 17.7% बढ़कर 82,299 इकाई पर

अबतक की सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज की है

Ravi

नयी दिल्ली : हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने अक्टूबर में अबतक की सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने बीते माह घरेलू बाजार और निर्यात मिलाकर कुल 82,299 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17.7% अधिक है।


कंपनी ने रविवार को जारी बयान में बताया कि अक्टूबर में उसकी घरेलू बिक्री 16.7% बढ़कर 62,799 इकाई रही। वहीं निर्यात में 21.1% की वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 19,500 इकाई पर पहुंच गया।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) तरुण गर्ग ने कहा कि त्योहारी मांग में मजबूती और घरेलू एवं निर्यात बाजारों में बेहतर प्रदर्शन के चलते कंपनी ने बिक्री का नया रिकॉर्ड हासिल किया है।

SCROLL FOR NEXT