नयी दिल्ली : मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत सोमवार को 1,801 रुपये बढ़कर 1,44,353 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 1,801 रुपये यानी 1.26% बढ़कर 1,44,353 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
इस दौरान 1,007 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि बाजार प्रतिभागियों की ओर से नए सौदे किए जाने से सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। इस बीच, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 1.43% बढ़कर 4,128.83 डॉलर प्रति औंस हो गया।