कोलकाता: आज धनतेरस का त्योहार है। बाजार में आज सोने व चांदी भाव में गिरावट देखी गई है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदना या बनाने की सोच रहे हैं तो आपको आज का भाव जान लेना चाहिए। धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।
सोने के दाम में मामूली गिरावट, चांदी के घटे भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के रेट में गिरावट देखी जा रही है। आज MCX पर सोना 60820.00 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसके बाद 11 बजे के करीब एमसीएक्स पर सोना (Gold Rate) 198.00 अंक (0.32%) की मामूली गिरावट के साथ 60742.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अगर चांदी की बात करें तो आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 71106.00 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर खुला। जिसके बाद 11 बजे के करीब चांदी की कीमत (Silver Rate) 563 रुपये यानी 0.79% घटकर 71106.00 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है।
देश के कई राज्यों में लेटेस्ट रेट