गोदरेज प्रॉपर्टीज का लाभ 62 फीसदी गिरा 
बिजनेस

गोदरेज प्रॉपर्टीज का लाभ 62 फीसदी गिरा

Rajesh Nain

मुंबई : रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत घटकर 154.15 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध लाभ 405.08 करोड़ रुपये था। शेयर बाजार को शुक्रवार को दी सूचना के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,571.73 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,950.05 करोड़ रुपये थी। गोदरेज प्रॉपर्टीज देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।

SCROLL FOR NEXT