पटना :
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर लोगों, विशेषकर युवाओं को गुमराह करने और अपना राजनीतिक हित साधने के लिए कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, CJP को देश या किसी खास मुद्दे की कोई चिंता नहीं है। वे सिर्फ अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने और अपने गैर-पंजीकृत संगठन को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।विपक्षी दल भी लोगों को गुमराह करने के लिए CJP का इस्तेमाल एक मोहरे के तौर पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हर हाल में कानून-व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ये पाबंदियां एक उचित कदम हैं। वहीं, बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा, यह ऐसी सरकार नहीं है, जो किसी से डरती हो। हां, यह ऐसी सरकार है, जो हमेशा सतर्क रहती है। सावधानी बरतने को डर के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।यात्रियों को हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि सरकार के लिए लोगों की सुरक्षा सबसे अहम है। राष्ट्र सबसे पहले है और हर व्यक्ति की सुरक्षा सर्वोपरि है। एजेंसियां