बिहार में NDA विधायक दल के नेता बने नीतीश कुमार 
बिहार

बिहार : नीतीश कुमार कल 10वीं बार CM के रूप में लेंगे शपथ

PM मोदी, शाह करेंगे नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत

Santosh Sharma

पटना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कई शीर्ष नेता गुरुवार को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

नीतीश कुमार गुरुवार को 10 वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, और इसके लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

सूत्रों के अनुसार, कई केंद्रीय मंत्री और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान और उसके आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आम जनता का प्रवेश 20 नवंबर तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

कार्यक्रम के मद्देनजर गांधी मैदान के आसपास के कई सड़कों पर यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित भी किया गया है।

राज्य कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस दौरान उनके साथ कई निवर्तमान मंत्री और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT