क्रेन से छत पर चढ़ाई जा रही स्कॉर्पियो 
बिहार

चोरी के डर से क्रेन से छत पर चढ़ा दी स्कॉर्पियो !

Om Prakash Mishra

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वायरल वीडियो में महिंद्रा की स्कॉर्पियो गाड़ी को क्रेन की मदद से सीधे घर की छत पर चढ़ा दिया गया। भारी-भरकम एसयूवी को पहले क्रेन से उठाया जाता है और फिर बेहद सावधानी से दो मंजिला मकान की छत पर उतार दिया जाता है।

इसलिए छत परचढ़ाई स्कॉर्पियो

अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कार को छत पर चढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ी ? स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मामला मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले मनोज यादव के पास हाल ही में नई स्कॉर्पियो क्लासिक आई थी। बताया जा रहा है कि मनोज यादव इजरायल में नौकरी करते हैं और परिवार में पति-पत्नी ही रहते हैं। मनोज यादव के विदेश जाने के बाद उसकी स्कॉर्पियो की देखभाल के लिए ड्राइवर लगाया गया था। लेकिन कुछ समय बाद ड्राइवर को भी विदेश जाना पड़ा। इसके बाद गाड़ी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, गाड़ी चोरी न हो जाए और लंबे समय तक सुरक्षित रहे, इसी वजह से कार को घर की छत पर रखने का अनोखा फैसला लिया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को उठाकर घर की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंचा दिया गया।

SCROLL FOR NEXT