मधुबनी में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  -
बिहार

'पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा', बोले केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’

बिहार के मधुबनी में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी उपस्थित

Santosh Sharma

मधुबनी : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है और लोगों को विश्वास है कि हमले का सही समय पर ‘करारा जवाब’ दिया जाएगा। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (एनपीआरडी) पर बिहार के मधुबनी में आयोजित एक कार्यक्रम में सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को, हमले से दुखी होने के बावजूद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। पंचायती राज मंत्री ने कहा, आज पंचायती राज दिवस है और प्रधानमंत्री मोदी मधुबनी जिले की एक पंचायत में आए हैं। पहलगाम में एक घटना हुई है उससे आप दुखी हैं और पूरा देश आपके साथ है।

उन्होंने कहा, पुलवामा हमले के समय देश आपके साथ खड़ा था और आज भी देश आपके साथ खड़ा है। देश के लोगों को आपकी ताकत पर भरोसा है कि आप सही समय पर उचित जवाब देंगे। सिंह मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में बोल रहे थे। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने पंचायतों में जो काम किए हैं उनके परिणाम अब सामने आ रहे हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि वित्त आयोग द्वारा पंचायतों को दिए जाने वाले अनुदान की राशि में सात गुना वृद्धि हुई है।

SCROLL FOR NEXT