बिहार

शपथ ग्रहण में ताकत दिखायेगा NDA

20 सालों से मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर काबिज हैं नीतीश कुमार

पटना बिहार में NDA की नयी सरकार बनने जा रही है। इसके लिए नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। वर्ष 2005 से वो लगातार बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाले हुए हैं। बिहार में चुनाव दर चुनाव आते गये, गठबंधन बदलते गये, लेकिन नीतीश 20 सालों से मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर काबिज हैं।

खास बात यह है कि नीतीश कुमार के लिए नवंबर का महीना लक्की बताया जा रहा है। इसी महीने में वे अब तक 4 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। और 5वी बार लेने जा रहे हैं। हालांकि, वे 9 बार मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेकर रिकॉर्ड दर्ज कर चुके हैं। दशवीं बार NDA के साथ मिलकर 20 नवंबर को सरकार बनाने जा रहे हैं।

हारे लोकसभा चुनाव

साल 2013 में नीतीश कुमार BJP से अलग हो गये थे और उनकी सरकार गिर गई थी। और जीतन राम मांझी की सरकार बनी थी। फिर उन्होंने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन इस दौरान वे हार गये थे। इसके बाद उन्होंने खुद को बहुत दिनों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी से दूरी बनाई।

नीतीश ने कब-कब CM पद की ली शपथ

● नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन उनका ये कार्यकाल केवल 7 दिनों का था। इसके लिए नीतीश कुमार ने 3 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

● दूसरी बार उन्होंने BJP के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इसके लिए उन्होंने 24 नवंबर 2005 को शपथ ली थी।

● तीसरी बार 26 नवंबर, 2010 को शपथ ली और BJP के साथ सत्ता में वापसी की।

● चौंथी बार साल 2015 में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। इसके लिए 22 फरवरी 2015 को शपथ ली।

● पांचवीं बार RJD के साथ चुनाव लड़कर 20 नवंबर 2015 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

● छठी बार लालू यादव का साथ छोड़कर फिर से BJP के साथ मिलकर 27 जुलाई 2017 को मुख्यमंत्री बने।

● सातवीं बार 16 नवंबर, 2020 को BJP के साथ सरकार बनाई।

● आठवीं बार RJD के साथ मिलकर 10 अगस्त 2022 को सरकार बनाई।

● नौवीं बार फिर से BJP के साथ मिलकर 28 जनवरी, 2024 को मुख्यमंत्री बने।

SCROLL FOR NEXT