भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व अन्य 
बिहार

नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा में कहा- नीतीश कुमार को काम करते देख मुझे प्रेरणा मिली

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की छवि सुधारने का काम किया

Santosh Sharma

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काम करते हुए देखा है जिससे उन्हें काफी प्रेरणा मिली।

नवीन ने कहा, वह 2006 में पहली बार विधायक बने और तब से देख रहे हैं कि किस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की छवि सुधारने का काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘पढ़ाई के लिए जब मैं बाहर गया था, तब बिहार के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था, वह मुझे अच्दे से याद है।

उन्होंने कहा, 2006 से 2026 के बीच बिहार में आए बदलाव को देखकर लगता है कि यदि आज राज्य को देश में सम्मान मिल रहा है, तो यह पिछले 20 वर्षों में बदली हुई छवि का परिणाम है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझ पर भरोसा जताया है और पार्टी के कामकाज में हमेशा व्यवस्था का सम्मान किया है। सदन में कई वरिष्ठ नेता रहे हैं, जिन्होंने बिहार को गौरवपूर्ण समय दिया लेकिन जो नेतृत्व आज उनके सामने है, उससे भी प्रेरणा लेने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह सीखने को मिला कि सरकार में रहते हुए सुशासन की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से कैसे लागू किया जाए। अपने पिता नवीन किशोर सिन्हा को याद करते हुए भावुक हुए नितिन नवीन ने कहा कि वह हमेशा अपने पिता की छवि को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज सभी जनप्रतिनिधियों को जनता से इस तरह जुड़ने की जरूरत है कि यदि वह न भी रहें, तब भी उनके कार्यों की चर्चा होती रहे। पटना के बांकीपुर से विधायक ने कहा कि राजनीतिक सफलता तभी मानी जाएगी, जब उनके न रहने पर भी लोग उनकी सोच को याद करें।

नवीन ने कहा कि राजनीति में आने वाले नए लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनकी पार्टी की विचारधारा जो भी लेकिन वह जनादेश लेकर यहां पहुंचे हैं।

SCROLL FOR NEXT