पटना हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश 
बिहार

न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली बने पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ

Santosh Sharma

पटना : न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली ने सोमवार को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई।

अहमदाबाद में 28 अक्टूबर 1968 को जन्मे न्यायमूर्ति पंचोली ने गुजरात हाई कोर्ट में वकालत की और 7 वर्षों तक सहायक सरकारी वकील एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक के रूप में कार्य किया।

उन्होंने अहमदाबाद में स्थित अपने विद्यालय सर एल ए शाह कॉलेज में 21 वर्ष तक अतिथि व्याख्याता के रूप में भी कार्य किया।

अक्टूबर 2014 में उन्हें गुजरात हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया तथा दो वर्ष बाद उन्हें स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

SCROLL FOR NEXT