केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 
बिहार

संप्रग के शासन में भारत की ‘कमजोर अर्थव्यवस्था’ थी : भूपेंद्र यादव

संप्रग शासनकाल में आर्थिक कमजोरी को लेकर भूपेंद्र यादव का बयान

Santosh Sharma

पटना : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को दावा किया कि जब कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) केंद्र की सत्ता में था, तब भारत दुनिया की ‘‘कमजोर अर्थव्यवस्थाओं’’ में गिना जाता था।

इस माह की शुरुआत में पेश किए गए केंद्रीय बजट पर आयोजित एक संवादात्मक सत्र को संबोधित करते हुए यादव ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था ने नया मोड़ लिया है।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री यादव ने कहा, संप्रग शासन में, भारत दुनिया की पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में सत्ता में आए और अपने तीसरे कार्यकाल में हम शीर्ष पांच में से एक हैं।यादव का इशारा वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी ‘मॉर्गन स्टेनली’ द्वारा 2013 में पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं वाले देश के लिए ‘फ्रैजल फाइव’ नाम दिए जाने की ओर था। उस समय माना जाता था कि ब्राजील, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्कीए के ‘अलावा भारत अपनी विकास महत्वाकांक्षाओं के लिए अप्रमाणिक विदेशी निवेश पर निर्भर’ हो गया था।

SCROLL FOR NEXT