बिहार 
बिहार

बिहार MLC चुनाव के फाइनल नतीजे जारी

BJP को 3 सीटें, जन सुराज ने भी मारी बाजी

Santosh Sharma

पटना : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव हुए थे। इसके नतीजे जारी हो गए हैं। चुनाव परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वहीं, लगातार प्रशांत किशोर की पार्टी भी उभरती हुई नजर आ रही है। भाजपा 8 में से सिर्फ 3 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी है।

वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं की है। बिहार में 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इसकी मतगणना मंगलवार से जारी थी। इनके नतीजे बुधवार को घोषित किए गए। इनके मुताबिक, तीन सीटों पर बीजेपी, दो पर निर्दलीय, एक पर आरजेडी, एक पर जेडीयू और एक पर जन सुराज ने जीत हासिल की है।

बता दें कि जन सुराज का खाता विधानसभा से खुला और अब उच्च सदन में भी पार्टी ने अपनी पहली जीत दर्ज करा ली है।

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी एनके यादव ने जीत हासिल की है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश कुमार ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में विजय हासिल की है।

बिहार की राजधानी और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी ने जीत हासिल की है। यहां पर पार्टी ने डॉ. संजीव कुमार को उम्मीदवार बनाया था। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी को जीत मिली है।

निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. राहुल राज ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की है। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। यहां पर पार्टी ने डॉ. सुरेश प्रसाद राय पर भरोसा जताया था।

बताते चलें कि बिहार समेत 4 राज्यों में एमएलसी चुनाव हुए थे। जिनके फाइनल नतीजे अभी भी नहीं आए हैं। जिन राज्यों में चुनाव हुए थे, उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार शामिल है।

SCROLL FOR NEXT