नितिन नबीन 
बिहार

दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन

ढोल-नगाड़ों के साथ BJP कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पटना : BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डे पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं के साथ BJP के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में BJP कोटे के कई मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने युवाओं को आगे बढ़ाने की BJP की नीति को रेखांकित करते हुए कहा कि पार्टी में नयी पीढ़ी को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि BJP की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासन और नेतृत्व के प्रति सम्मान है, जिसके कारण कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

राय ने कहा कि संगठन के भीतर अनुशासन, नेतृत्व और विश्वास की संस्कृति ही BJP को अन्य दलों से अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

नितिन नबीन का यह दौरा केवल राजनीतिक मुलाकातों तक सीमित नहीं है। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शुक्रवार को पटना में पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन कर वे सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का संदेश भी देंगे।

बिहार की राजनीति में ऐसे आयोजनों को जनसंपर्क और सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देखा जाता है, जिससे पार्टी का जनाधार मजबूत होता है।

SCROLL FOR NEXT