सांकेतिक चित्र 
बिहार

बेगूसराय : गंडक नदी में 4 लड़के डूबे

8 लड़के गंडक नदी में नहाने गए थे

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार दोपहर गंडक नदी में नहाते समय चार लड़कों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान रौशन कुमार (12), जुड़वां भाई अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार (17) और नीतीश कुमार (14) के रूप में हुई है।

खोदावंदपुर थाना के प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि आठ लड़के गंडक नदी के नूरुल्लाहपुर साहनी टोला घाट पर नहाने गए थे। उन्होंने बताया, चार लड़के सुरक्षित नदी से बाहर आ गए लेकिन शेष चार तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और स्थानीय तैराकों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।

SCROLL FOR NEXT