पुलिस ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत भक्ति नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की गई। पुलिस बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।
सिलीगुड़ी: भक्ति नगर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने 287 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पूर्व गोमाईदिघी निवासी सबिरन नेसा (47) के रूप में हुई है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 30 सितंबर की शाम भक्ति नगर थाने की आशीघर चौकी पुलिस और सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान भक्ति नगर थाना क्षेत्र के छोटाफापरी फॉरेस्ट रोड पर एक महिला को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर रोका गया।
तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 287 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ और मोबाइल फोन को नियमानुसार जब्त कर लिया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।