बंगाल

नाबालिग से अभद्र हरकत के आरोप में युवक गिरफ्तार।

पड़ोस की बच्ची परिचित मानती थी, परिजनों की शिकायत पर एनजेपी पुलिस ने की कार्रवाई

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी : पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर अभद्र हरकत करने के आरोप में न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शांतिपाड़ा निवासी विजय राय के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग बच्ची विजय राय को परिचित होने के कारण ‘दादू’ कहकर संबोधित करती थी। शिकायत के मुताबिक, इसी परिचय का फायदा उठाकर विजय राय ने बच्ची के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नाबालिग के परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यू जलपाईगुड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए गुरुवार रात विजय राय को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT