बंगाल

जब परंपरा बनी ट्रेंड, पोइला बैसाख बना सोशल मीडिया का एस्थेटिक सेलिब्रेशन

रील्स, हैशटैग और एस्थेटिक सेलिब्रेशन के जरिए नई पीढ़ी मना रही है परंपरा और ट्रेंड का संगम

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : 'पोइला बैसाख' यानी बंगाली नववर्ष अब सिर्फ पारंपरिक उत्सव नहीं रहा, बल्कि यह सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड के रूप में उभर चुका है। सोशल मीडिया पर इस साल #PoilaBaisakh, #SubhoNoboBorsho, #EthnicVibes, #BengaliCulture और #BengaliNewYear जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। नई पीढ़ी इस त्योहार को “इंस्टाग्रामेबल” बनाने में जुटी है, जहां हर पल को खूबसूरत फ्रेम में कैद कर शेयर किया जा रहा है।

एस्थेटिक सेलिब्रेशन का बढ़ता क्रेज

लाल-पार साड़ी, सफेद कुर्ता-पायजामा, माथे पर बिंदी और हाथों में शंख, युवाओं के लिए यह सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक परफेक्ट फोटो-ऑप बन गया है। परंपरा के साथ ही सोशल मीडिया पर क्या ट्रेंड करेगा और किस एंगल से फोटो अच्छी आएगी, उसी अनुसार घरों में सजावट की जा रही है। युवाओं के लिए त्योहार मतलब स्लो-मोशन वीडियाे, ट्रांजिशन वीडियो और बैकग्राउंड में बंगाली गानों के साथ उसे पोस्ट करना बन गया है। हालांकि, जो पुराने लोग है वे आज भी परंपराओं और धार्मिक पद्धति के साथ पोइला बैसाख मनाते हैं। एक ओर लोग पारंपरिक रीति-रिवाज निभा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर युवा आधुनिक तकनीक के जरिए दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं। कई कंटेंट क्रिएटर्स “Get Ready With Me (GRWM)” वीडियो बनाकर अपने फॉलोअर्स को पोइला बैसाख लुक्स भी सिखा रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT