Bengal Elections 2026 
बंगाल

पश्चिम बंगाल की सीईओ ने रेजीनगर, नंदीग्राम उपचुनाव तैयारियों की समीक्षा की

Neha Singh

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नीलम मीणा ने रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट पर छह अक्टूबर को होने वाले के उपचुनाव की तैयारियों की मंगलवार को समीक्षा की।

एक बयान में कहा गया है कि मीणा ने अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और उप मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारियों और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक की।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त जिलाधिकारी, उप मंडल अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी और सेक्टर अधिकारी समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए।

बयान के अनुसार, समीक्षा बैठक में उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

निर्वाचन आयोग ने सात सितंबर को रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की थी। इसके तहत छह अक्टूबर को मतदान और नौ अक्टूबर को मतगणना होगी।

आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद रेजीनगर सीट खाली हुई थी, जबकि नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खाली की थी। अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा था और दोनों सीट पर उन्हें जीत मिली थी। इसके बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी।

SCROLL FOR NEXT