बंगाल

तृणमूल के पूर्व पार्षद पर तालाब भराई कराने का आरोप

Sanmarg Print
विधायक ने घटनास्थल पर पहुंचकर दी चेतावनी लोगों ने कहा इस तालाब में मछली पालन व पानीफल की होती थी व्यवस्था फोटो सतीश, सन्मार्ग संवाददाता आसनसोल : आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र स्थित राधा मैरेज हॉल के निकट कुछ लोगों द्वारा एक तालाब को भरने की कोशिश करने का मामला सामने आते ही आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने मौके पर पहुंच कर तालाब को भरने के प्रयास को रुकवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राधा मोहन मैरेज हॉल के निकट एक तालाब को कुछ लोगों द्वारा भरने का प्रयास किया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर तालाब को भर दिया गया तो पानी उनके घरों में घुस जाएगा और जल भराव की स्थिति पैदा हो जाएगी। इस शिकायत को देखते हुए आसनसोल उत्तर के विधायक ने तुरंत मामले में हस्तक्षेप किया और घटनास्थल पर पहुंचकर काम को रुकवा दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी को भी कहीं भी तालाब भरने की अनुमति नहीं है और जो भी इस तरह का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंंने कहा कि तृणमूल पार्षदों का अवैध कब्जा, तालाब भराई कर उसे बेचना ही काम था। अब राज्य की भाजपा सरकार किसी को भी अवैध कार्य करने की छूट नहीं देगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले में एक तृणमूल नेता का हाथ है। अब यह जांच का विषय है कि आखिर तालाब को भरने के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं। स्थानीय ज्ञानदेवी यादव ने कहा कि वे लोग बीते 25-30 सालों से यहां रह रहे हैं। लोगों के घरों का पानी सीधे तालाब में जाता था। वहीं जब तालाब को भर दिया जाएगा तो लोगों के घरों का पानी बाहर निकल नहीं पाएगा। इस स्थिति में लोग कैसे रह पाएगें ? वहीं कहा कि यहां उगे जंगली पौधों की सफाई करना जरूरी है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्थानीय भाजपा नेता अर्णव चटर्जी ने कहा कि यहां काफी पहले से तालाब था, जिसमें मछली पालन और पानीफल की खेती हुआ करती थी। अब तालाब भराई कर उसे कॉमर्शियल तौर पर प्लॉटिंग कर बेचने की साजिश की जा रही है। लोग चाहते हैं कि यहां तालाब रहे। वहीं पूर्व पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू का कहना है कि वहां कभी तालाब था ही नहीं। उनके पास उक्त जमीन संबंधित समस्त दस्तावेज हैं।
SCROLL FOR NEXT