बंगाल

पुलिस की तत्परता से वकील का खोया हुआ बैग मिला

आधे घंटे के भीतर बैग को बरामद कर लिया गया

सन्मार्ग संवाददाता

हुगली : पांडुआ से चुंचुड़ा कोर्ट जा रहे अधिवक्ता का अड्डा मोड़ के निकट जीटी रोड पर जरूरी दस्तावेज, मोबाइल, एटीएम कार्ड और स्टाम्प पेपर, स्टाम्प से भरा बैग बाइक से गिर कर खो गया है। पीछे से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने उसे बैग के बारे में सूचित किया, उन्हें परेशान देख स्थानीय युवक सोमेन मंडल ने सहायता किया। मोबाइल ड्यूटी कर रहे मोगरा थाना के अधिकारी बासुदेव गोस्वामी को सूचित किया। आधे घंटे के भीतर पुलिस अधिकारी ने संबंधित दस्तावेजों के साथ बैग को एक वन चालक के पास से बरामद कर लिया। वकील अब्दुल रेयान बारी को सौंप दिया। अधिवक्ता ने पुलिस के काम की सराहना की और धन्यवाद दिया और कहा कि मैं अधिकारी के काम से खुश हूं । सौमेन मंडल के महत्वपूर्ण सहयोग के कारण ये सब संभव हो पाया। पुलिस की ओर सोमेन को पुरस्कृत किया जायेगा।

SCROLL FOR NEXT