सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा होने की संभावना है। सीएम शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में 22 जुलाई को सदन में चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक लगभग 12 से लेकर 13 विभागों के बजट पर चर्चा होगी। 20 जुलाई को स्वास्थ्य, पंचायत, परिवहन, 21 जुलाई को उच्च शिक्षा तथा विद्यालय शिक्षा तथा उद्योग विभाग के बजट को लेकर चर्चा होगी। 22 जुलाई को गृह विभाग के साथ ही विद्युत विभाग, 23 जुलाई को उत्तर बंग, पर्यटन, शहरी विकास विभाग तथा 24 जुलाई को युवा कल्याण तथा पीएचई विभाग के बजट को लेकर चर्चा होगी।