बंगाल

सिंचाई के लिए बिजली पर 2 रु. प्रति यूनिट सब्सिडी शुरू

कोलकाता: बजट में किए गए वादे को पूरा करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने कृषि सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली पर ₹2 प्रति यूनिट सब्सिडी देना शुरू कर दिया है। इससे राज्य के करीब 4 लाख कृषि उपभोक्ताओं और किसानों को लाभ मिलेगा। WBSEDCL सूत्रों के अनुसार, अगस्त से सबमर्सिबल पंप के जरिए कृषि सिंचाई में इस्तेमाल होने वाली बिजली पर यह सब्सिडी लागू की गई है। सरकार सब्सिडी की पूरी राशि उपलब्ध कराएगी। सब्सिडी लागू होने के बाद ऑफ-पीक घंटों में सबमर्सिबल पंप से सिंचाई के लिए बिजली की औसत दर ₹4.60 प्रति यूनिट से घटकर करीब ₹2.60 प्रति यूनिट रह जाएगी। इससे किसानों की सिंचाई लागत में राहत मिलने की उम्मीद है।

SCROLL FOR NEXT