सन्मार्ग संवाददाता
हुगली : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों को काफी सुंदर रूप में सजाया गया है। इस विशेष पर्व पर मंदिरों को आकर्षक रोशनी, फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंज उठा। सबसे बड़े शिव मंदिर तारकेश्वर में स्थित पौराणिक शिवालय में भोलेनाथ का अलौकिक श्रृंगार हुआ। भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। तारकेश्वर धाम, आरामबाग, रिसड़ा , बांसबेडिया, श्रीरामपुर, कोन्ननगर ,चांपदानी ,भ्रदेश्वर, मगरा, धनियाखालि, चंदननगर, पांडुआ, पोलवा, सहित विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। जिले के मंदिर को रंग बिरंगी बिजली चलित लाइट और आकर्षक फूलों से सजाया गया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के जोरदार जयकारों का उद्घोष करते हुए कच्चे दूध, गंगा जल, शक्कर, गन्ने का रस, धतूरा ,बेल ,बेलपत्र, चमेली के फूल ,नीले फूल, इत्यादि चढ़ाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया। भोले के नगरी तारकेश्वर शिव मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त मंदिर में पहुंचे। सुबह से ही तारकेश्वर सहित जिले के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। देवो के देव महादेव का सुगंधित फूलों से आलोकिक श्रृंगार किया गया। भोलेनाथ के भक्तों ने कावड़ यात्रा करके उनका जलाभिषेक किया। मंदिर में सुबह से भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए युवा, वृद्ध ,बच्चे, महिलाएं कतारबध्द नजर आये। इधर, चुंचुड़ा -मगरा ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष देवव्रत विश्वास ने बांसबेड़िया जूट मिल इलाके में कई पूजा मंडपों का उद्घाटन कर पूजा अर्चना की। हुगली जिला ग्रामीण पुलिस और चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था। पुलिस अधिकारी और कर्मी भक्तो के सुरक्षा और सेवा में लगे रहे। स्वराज्य घोष ने सप्ताग्राम के क्षेत्र में कई पूजा मंडपों का उद्घाटन किया और सभी की मंगलमय की कामना की। सिंगुर स्थित श्री बड़ाबाजार लोहापट्टी सेवा समिति सहित कई संस्थाओं द्वारा पूजा पाठ किया गया।
भू कैलाश में भक्तों की भीड़
भू कैलाश शिव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने दूध, जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना की प्रार्थना की।