बंगाल

RG कर केस : सुनियोजित अपराध में शामिल हर शख्स होगा बेनकाब

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : आरजी कर मामले को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने गुरुवार को कहा कि अभया को न्याय मिलना केवल एक परिवार की मांग नहीं है, बल्कि यह पूरे पश्चिम बंगाल के लोगों की मांग है।शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव से पहले हमने कहा था कि अभया को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। अब उसी वादे को पूरा करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली तृणमूल सरकार के कार्यकाल में योजनाबद्ध तरीके से सबूत और साक्ष्यों को नष्ट करने की कोशिश की गई। हालांकि, सच्चाई को हमेशा के लिए दबाकर नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ेगी, वास्तविक सच्चाई सामने आएगी और असली अपराधी को कानून के कटघरे में खड़ा होना ही पड़ेगा। सीएम शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार मामले की गहन जांच कर सच्चाई को सामने लाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। अपराध स्थल से छेड़छाड़ और सबूतों को नष्ट किए जाने के पीछे की हकीकत जनता पहले से जानती है। अकेले संजय के लिए यह करना संभव नहीं था हमें पूरा विश्वास है कि इस सुनियोजित अपराध में शामिल हर व्यक्ति को बेनकाब किया जाएगा और उसे कानून के तहत न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT