बंगाल

शुभेंदु बोले- बंगाल के लिए गर्व का क्षण

‘महानायक’ को PM मोदी का नमन

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाली सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी द्वारा उत्तम कुमार की अदाकारी, करिश्मे और अमिट सिनेमाई विरासत को याद किए जाने पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आभार जताया। उन्होंने इसे पूरे पश्चिम बंगाल के लिए गर्व और भावुक कर देने वाला क्षण बताया। शुभेंदु अधिकारी ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा कि यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। सीएम ने सोशल साइट पर लिखा कि, उन्होंने प्रसारण सुना और पाया कि पीएम मोदी ने 3 सितंबर को दिग्गज अभिनेता की जन्म शताब्दी से पहले उत्तम कुमार को श्रद्धांजलि दी। यह दिल को छू लेने वाला और पूरे पश्चिम बंगाल के लिए बहुत गर्व की बात है। सीएम ने कहा कि PM मोदी ने अभिनेता की बेमिसाल फिल्मी प्रतिभा, करिश्मा और अमिट कलात्मक विरासत पर प्रकाश डाला। उत्तम कुमार की अदाकारी आज भी बंगाली सिनेमा की सांस्कृतिक आत्मा को परिभाषित करती है और कहानीकारों और फिल्म प्रेमियों की पीढ़ियों को प्रेरित करती है। सीएम ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों की ओर से, मैं PM नरेंद्र मोदी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर हमारे प्रिय ''महानायक'' की अमर विरासत का सम्मान किया।

SCROLL FOR NEXT