टेक्नो इंडिया ग्रुप पब्लिक स्कूल 
बंगाल

समावेशी सांस्कृतिक महोत्सव ‘प्रतिभा’ में 140 से अधिक बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

टेक्नो इंडिया ग्रुप पब्लिक स्कूल, मानकुंडू में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए पहली बार हुआ अनूठा अंतरविद्यालयीन आयोजन

Ravi

मानकुंडू : टेक्नो इंडिया ग्रुप पब्लिक स्कूल (TIGPS), मांकुंडू एवं टेक्नो इंडिया ग्रुप की संस्था ‘मोनोशिज उड़ान’ के संयुक्त तत्वावधान में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए अंतरविद्यालयीन सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘प्रतिभा-कलर्स ऑफ इन्क्लूजन’ आयोजित की गई।

क्षेत्र में किसी शिक्षण संस्थान की ओर से अपनी तरह की इस पहली पहल में हुगली और कोलकाता के 140 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पांच वर्ष से लेकर 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन, चित्रकला, वक्तृत्व, वाद्य संगीत तथा ‘गो ऐज यू लाइक एवं डू ऐज यू लाइक’ जैसी छह श्रेणियों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।

इसमें विभिन्न विशेष शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक संगठनों तथा सीबीएसई, आईसीएसई, आईएससी और राज्य बोर्ड के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में टेक्नो इंडिया ग्रुप की सह-अध्यक्ष प्रो. मनोशी रॉयचौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथियों में प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. अनिर्बान गोजी, परामर्शदाता मनोचिकित्सक डॉ. सायंती घटक तथा भारतीय सेना की पूर्व सैन्य मनोवैज्ञानिक मेजर (सेवानिवृत्त) चंद्रिमा भट्टाचार्य शामिल थीं।

निर्णायक मंडल में डॉ. अरूप घोष, कलाकार मलय दास और देबब्रत सेन शामिल रहे। प्रो. मनोशी रॉयचौधरी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में विशिष्ट प्रतिभा होती है और उसे आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। आयोजन ने समावेशी शिक्षा और संवेदनशील समाज निर्माण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

SCROLL FOR NEXT