सांकेतिक फोटो  
बंगाल

मयना में मोटर वैन पलटने से एक की मौत, 10 घायल

घटना के बारे में मिली जानकारी के मयना के वृंदावनचक इलाके में रहने वाले कई युवक और नाबालिग मंगलवार को एक मोटर वैन में सवार होकर स्थानीय नदी में स्नान के लिए गए थे।

पूर्व मिदनापुर : पूर्व मिदनापुर जिले के मयना में एक मोटर वैन पलटने से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए। मृत युवक का नाम सुमन पाखिरा (20) है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मयना के वृंदावनचक इलाके में रहने वाले कई युवक और नाबालिग मंगलवार को एक मोटर वैन में सवार होकर स्थानीय नदी में स्नान के लिए गए थे। स्नान के बाद सभी लोग वापस घर लौट रहे थे, लेकिन उसी दौरान यह मोटरवैन मयना के बलायीचंडी इलाके में बीच सड़क पर ही अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मोटरवैन में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सा के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ लोगों को बाद में तमलुक जिला अस्पताल में रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम को एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटर वैन को जब्त कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही की वजह से ही यह दुर्घटना हुई है। फिलहाल मयना थाना की पुलिस इस हादसे की पूरी जांच पड़ताल कर रही है।


SCROLL FOR NEXT