बंगाल

बड़ी कार्रवाई, कोयला घोटाले में 100 करोड़ की नयी संपत्तियां अटैच

कोलकाता : ईडी ने कोयला घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में करीब 100 करोड़ रुपये की नयी संपत्तियां अटैच की हैं। यह कार्रवाई अवैध खनन और कोयला चोरी की जांच के तहत की गई। ईडी के अनुसार, लाभार्थी कंपनियों शाकंभरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड और गगन फेरोटेक लिमिटेड की अचल संपत्तियां, एफडी और म्यूचुअल फंड जब्त किए गए हैं। ताजा अटैचमेंट के बाद कुल जब्त संपत्तियों का मूल्य 322.71 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि मामले में अपराध से अर्जित आय 2,742 करोड़ रुपये आंकी गई है।

SCROLL FOR NEXT